{"_id":"5f68e48e8ebc3e8ba93e154e","slug":"one-killed-64-new-infected-found-etawha-news-knp583999278","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हुई मौत
विज्ञापन
जिले में कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। सोमवार को 74 लोग ठीक हुए और 64 और नए मरीज पाए गए हैं।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में कुल 52 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को नवोदय साम्हो भरथना निवासी 58 साल के व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
हालांकि इस जांच रिपोर्ट से पूर्व 12 सितंबर को ही उनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3612 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
इनमें से 2878 ठीक हुए हैं और 682 का इलाज जारी है। वहीं डीपीएम संदीप दीक्षित ने बताया कि सोमवार को 74 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इनमें 70 होम आइसोलेट और चार मरीज सैफई अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
भरथना क्षेत्र बिधूना मार्ग स्थित छोला नाला निवासी एक 17 वर्षीय छात्र सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा अमित दीक्षित ने बताया कि छात्र को होम आइसोलेट किया गया है।