{"_id":"6079c2e58ebc3e592c737190","slug":"one-elderly-killed-188-infected-etawha-news-knp623848250","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना में कोरोना से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना में कोरोना से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति जिले में गंभीर होती जा रही है। 16 दिन में एक हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को भरथना के एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 188 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह एक दिन में संक्रमित मिलने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमितों में जिला जेल का एक बंदी भी शामिल है। संक्रमितों में जिला अस्पताल का एक डॉक्टर व जिला जेल का एक बंदी भी शामिल है।
भरथना के मोहल्ला महावीर नगर में 67 वर्षीय वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत थी। उनका कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ सुधार होने पर परिजन घर ले आए थे। 15 अप्रैल को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर सदर लेखपाल संजय कुमार और पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह ने परिजनों को पीपीई किट पहनाकर शव का दाह संस्कार कराया। नगर पालिका ने संक्रमित के घर और सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजर का भी छिड़काव कराया।
सीएचसी अधीक्षक डा.अमित दीक्षित ने बताया बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई सैफई में भर्ती कराने की सलाह दी गई थी लेकिन परिवारीजन राजी नहीं हुए थे।
शुक्रवार को सबसे अधिक संक्रमित सैफई में मिले हैं। चिकित्सा विश्वविद्यालय में 17, सीएचसी में तीन, सैफई गांव में चार, एसबीआई सैफई में दो न्यू कैंपस सैफई में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा जिला महिला अस्पताल का पुरुष चिकित्सक, एआरटीओ कार्यालय का एक कर्मचारी, जिला जेल का एक बंदी, गींजा में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
फ्रेंडस कालोनी में छह, सीएचसी महेवा, गिरधारीपुरा- भरथना में चार-चार, विजय नगर, रेलवे स्टेशन, रेलमंडी-जसवंतनगर,ओरियंटल कैंपस जसवंतनगर, कृष्णानगर में तीन-तीन, अशोकनगर, घटिया अजमत अली, कटरा फतेह महमूद खां, गांधीनगर, सीएचसी उदी, जीएलपी हॉस्पीटल, आवास विकास, मोतीझील कालोनी, पॉलीटेक्निक कालेज, कथुला में दो-दो लोग संक्रमित निकले हैं।
कटरा बल सिंह,पालिका बाजार, सिविल लाइन, आवास विकास, कृषि इंजीनियरिंग कालेज,चिमना, पत्ता बाग, पिपरौली गढिय़ा, सड़क बाजार- इकदिल, मित्र पुरम, पुराना भरथना, बढ़पुरा, पुलिस लाइन, पक्का बाग, केके नगर, शाह कमर, सिंचाई विभाग कालोनी, सराय दयानत, पुरबिया टोला, मकसूदपुरा, कांधनी,कूंचाशील चंद्र नौरंगाबाद, शिवाजीपुरुम, पैरामेडिकल, तहसील
भरथना, ब्रह्मनगर- भरथना,नगला बली,ब्रजराजनगर- भरथना, गुलाबबाड़ी- जसवंतनगर, सीएचसी जसवंतनगर, रामनगर, ददरा-चकरनगर, बराही टोला, मंदिर दान सहाय, विकास कालोनी,ब्रज विहार, नगला शिव सिंह, गांधी आश्रम, पीपरीहार, विनीत विहार, यदुवंशनगर, रेलवे कालोनी, बेरुन शाह, सीएचसी भरथना, उद मोड़, धर्मशाला बकेवर, शाहगंज, अर्जुन नगर,
भीमनगर, बर्रा वैदपुरा, महलई, बिहारीजी कालोनी,पंसारी टोला, पक्का बाग, शांती कालोनी, नगला बंधा, विचपुरी खेड़ा, मनोहर कालोनी, सरैया चुंगी,मोहन की मड़ैया, पीएसी गली, बुध विहार, यशोदानगर, लुधियानी, प्रभू का अड्डा, चकरनगर, पुरानी चौगुर्जी, एकता कालोनी,मकरानंद वाली गली,ककरैया,वनैया, शाहग्रान, नगला खादर,
खरदूली, विकास कालोनी, पीएसी बटालियन, नसीदीपुर, दयालपुर, रानीबाग मड़ैया शिवनारायण के अलावा 15 अन्य स्थानों पर एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों में एक व्यक्ति विशुनपुर मैनपुरी का निवासी है।
जिले में लगातार पांचवें दिन 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं। 12 अप्रैल को 104, 13 को 139, 14 को 114, 15 को 125 तथा 16 अप्रैल को 188 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह एक दिन में संक्रमित मिलने की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 2020 में एक दिन में 156 संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड था।
पिछले साल इस संख्या तक पहुंचने में लगे थे 140 दिन
कोरोना की दूसरी लहर कितनी खतरनाक है और कितनी तेजी से बढ़ रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 16 दिन में एक हजार को पार कर आंकड़ा 1101 हो गया है। जबकि पिछले साल कोरोना को एक हजार का आंकड़ा पार करने में 140 दिन लगे थे।
पिछले साल 12 अप्रैल 2020 को जिले में पहला संक्रमित मिला था। एक हजारवां संक्रमित 9 अगस्त 2020 को मिला था। कुल मिलाकर अप्रैल का महीना काफी डराने वाला महीना है। दूसरी बात अप्रैल महीने दो दिन में चार संक्रमितों की मृत्यु भी हो चुकी है। यानी हर लिहाज से अप्रैल का महीना लोगों को डराने में लगा हुआ है।