{"_id":"61e5ab28d892c153d6422d9b","slug":"one-arrested-with-buffalo-stolen-from-jalaun-etawah-news-knp675866940","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन से चोरी भैंसा के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन से चोरी भैंसा के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। जालौन जिले से चोरी करके लाए गए भैंसे को बकेवर क्षेत्र के परशुपरा गांव के पास बेचते समय एक को वाहन समेत पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो चोर और वाहन चालक भागने में सफल रहे। भैंसा मालिक की सक्रियता से चोर को दबोचने में सफलता मिली है।
जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी कम्बोद का एक भैंसा रविवार की रात घर के बाहर घेरे में बंधा था। रात करीब साढ़े तीन बजे कम्बोद लघुशंका के लिए उठे तो भैंसा गायब मिला।
इस पर उन्हाेंने रात में ही लवेदी क्षेत्र के गांव विधीपुरा निवासी परिजनों को फोन किया। कम्बोद मूलत: विधीपुरा के ही रहने वाले हैं। विधीपुरा गांव निवासी राजू ने बताया कि उसे उसके भाई ने रात में ही भैंसा चोरी होने की सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
बताया कि वह अपने मवेशी बेचने के लिए अन्य लोगों के साथ जैतपुरा गांव से परशुपुरा होते हुए सिरसागंज जाने के लिए निकले थे। परशुपरा बाजार के आगे सुबह साढ़े सात बजे एक वाहन दिखाई दिया। उसमें भैंसा लदा हुआ था।
भैंसे को पहचान लिया। तीन-चार लोग भैंसा बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसी बीच पकड़े गए व्यक्ति के दो साथी वाहन छोड़कर भाग गए।
इन लोगों ने पकड़े गए चोरी के आरोपी और वाहन को बकेवर पुलिस को सौंप दिया। इस बाबत बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह नेे बताया कि मामला जालौन जिले के चुर्खी थाना क्षेत्र का है। पकड़े गए व्यक्ति को चुर्खी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।