फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One arrested in firing and murderous attack

Etawah News: फायरिंग व जानलेवा हमले में एक गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
One arrested in firing and murderous attack
फोटो संख्या 19 पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिवम। संवाद
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपी दोहरे हत्याकांड में जमानत पर चल रहा था रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। पुलिस ने कार पर फायरिंग करने वाले 15 हजार रुपये के इनामिया को अवैध पिस्टल व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सात अप्रैल की रात चितभवन से कुछ दूरी पहले बाइक सवार तीन लोगों ने कार को ओवरटेक कर फायरिंग की थी। पीड़ित कार सवार ने थाने में फायरिंग कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार हुआ आरोपी दो लोगों की हत्या के मामले में जमानत पर रिहा चल रहा था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सात अप्रैल को पीड़ित ब्रह्म प्रकाश तिवारी निवासी मानिकपुर मोहन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह अपने साले नवीन के साथ गांव सिरसा से अपने घर लौट रहा था। तभी रात के समय चितभवन से पहले उसकी कार पर बाइक सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग कर युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना में नामजद आरोपी शिवम तिवारी निवासी तकिया ट्रांसपोर्ट शहर के कटरा शमशेर खां निवासी बॉबी को सन 2013 मे और फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र में 28 जनवरी 2022 को हुए मानिकपुर मोहन निवासी अमित बरुआ दोनों गोली मारकर हत्या के मामले में जमानत पर रिहा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा फायरिंग के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जिसमें गुरुवार को थाना प्रभारी कृष्णा लाल पटेल ने शिवम को पक्का बाग ओबरब्रिज के नीचे सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed