{"_id":"6592ffd3e3c879e9580875d9","slug":"one-arrested-for-killing-a-young-man-and-throwing-his-body-on-the-railway-track-etawha-news-c-216-1-etw1001-7236-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने में एक गिरफ्तार
Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या कर शव डीएफसी रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी सहित उसकी बहन को पुलिस तलाश कर रही है। 18 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला था।
आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला रघुनाथपुरा निवासी विश्वनाथ सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र देकर बलरई थाने में अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था। पिता ने पत्र में बताया कि उसके पुत्र सुखबीर सिंह निषाद (40) का शव 13 दिसंबर को थाना बलरई क्षेत्र के बीबामऊ गांव के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
विश्वनाथ सिंह ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के नगला विशुन गांव के रहने वाले राहुल, उसके जीजा राम लखन व बहन बेबी पर मछली पालन व लहसुन व्यापार के लिए सुखबीर से सात लाख रुपये का लेनदेन था। आरोप लगाया कि इसी विवाद में तीनों ने सुखबीर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान को जांच के आदेश दिए थे। उक्त मामले में पुलिस ने राहुल, राम लखन व बेबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी रामलखन को गिरफ्तार कर लिया गया, जल्द दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।