फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On the festival of Deepawali Akhilesh Yadav reached tomb of his father Mulayam Singh Yadav paid tribute by lig

Etawa: दीपावली के पर्व पर पिता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे अखिलेश यादव, दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 25 Oct 2022 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Oct 2022 09:51 PM IST
सार

नेताजी मुलायम सिंह यादव को यह श्रद्धांजलि सैफई में उनकी जन्मभूमि कर्मभूमि में दीप प्रज्वलन करके दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए करीब 3000 के आसपास दीपक भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के ठीक नीचे जलाए गए।

विज्ञापन
On the festival of Deepawali Akhilesh Yadav reached tomb of his father Mulayam Singh Yadav paid tribute by lig
पिता के समाधि स्थल पर दीया जलाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के दिन अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नेताजी की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दीप जलाकर उन्हें दीपावली के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इस दौरान परिवार के सदस्यों में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और नेताजी के भतीजे अंशुल यादव मौजूद रहे। इसके अलावा परिवार से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। इन्होंने भी नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके अलावा सैफई गांव के लोग भी वहां मौजूद रहे। गांव के लोगों ने भी नेताजी की समाधि पर दीप जलाकर उन्हें दीपावली के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


मालूम हो मुलायम सिंह यादव का देहांत बीते 10 अक्तबूर को गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में हुआ था। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई के मेला ग्राउंड में किया गया था। यहीं उनका समाधि स्थल भी है। इसके अलावा सपा मुखिया के निजी निर्माणाधीन स्कूल में लगी भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के ठीक नीचे नेता जी अमर रहे की कृति बना कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी मुलायम सिंह यादव को यह श्रद्धांजलि सैफई में उनकी जन्मभूमि कर्मभूमि में दीप प्रज्वलन करके दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए करीब 3000 के आसपास दीपक भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के ठीक नीचे जलाए गए।


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहला त्योहार दीपावली का होने पर आज मंगलवार को दूसरा दिन गोवर्धन पूजा का था। इस दिन भी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों से सभी राजनीतिक पार्टी के नेता कार्यकर्ता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, तमाम पदाधिकारी बड़ी संख्या में सैफई पहुंचे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी से एक एक करके मुलाकात की और उसके बाद शाम करीब 4:30 बजे से पढ़ने वाले सूर्य ग्रहण को देखने के लिए आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर पहुंचे वहां सूर्य ग्रहण की फोटो खींच कर ट्वीट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed