{"_id":"69556c20cd6a3250500b82d2","slug":"on-the-chief-ministers-orders-a-zero-fatality-month-will-be-observed-starting-today-etawah-news-c-216-1-etw1005-135641-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीएम के आदेश पर आज से चलेगा जीरो फेटेलिटी माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीएम के आदेश पर आज से चलेगा जीरो फेटेलिटी माह
विज्ञापन
इटावा। सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फेटेलिटी माह’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसको एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश का परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सभी संबंधित स्टेकहोल्डर विभागों को समन्वित रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन/ प्रवर्तन प्रदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाने के लिए जिले में 10 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें मार्किंग, साइनेज और क्रैश बैरियर लगाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग से इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल सुधारने, एएलएस एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। साथ ही अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, लेन उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट-बेल्ट न पहनने, रिफ्लेक्टरटेप, फॉग लाइट, बिना परमिट व बिना फिटनेस संचालित वाहनों के विरुद्ध शिकंजा कसा जाएगा। अभियान में पहली दफा में उन्हें जागरूक किया जाएगा। दोबारा पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग स्कूलों में चित्रकला, भाषण और नाटक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा, जबकि सूचना विभाग परिवहन विभाग के साथ मिलकर यातायात नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य को अंजाम देगा।