{"_id":"d2ce26be9c43c731ce5c321eb30da21d","slug":"on-saifai-runway-only-modi-aircraft-will-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने बढ़ाई मुलायम के मेहमानों की परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने बढ़ाई मुलायम के मेहमानों की परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव में प्रधानमंत्री के आने की सूचना ने मुलायम के मेहमानों की परेशानी बढ़ा दी है। सपा मुखिया के अधिकतर मेहमान प्लेन से आएंगे। जबकि सैफई में डेरा जमाए प्रधानमंत्री की सुरक्षा एजेंसी ने फिलहाल सैफई को नो फ्लाईजोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में हवाई पट्टी पर अब किसी अन्य विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रशासन के पास लैंडिंग की अनुमति के लिए पत्र आ रहे हैं और लाचार प्रशासन अनुमति नहीं दे पा रहा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजू की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हो रही है।
विज्ञापन
21 फरवरी को सपा मुखिया के पैतृक गांव सैफई में तिलकोत्सव है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित देशभर के प्रमुख नेताओं, बॉलीवुड स्टार व कारपोरेट जगत की हस्तियों को न्यौता भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा एजेंसी एसपीजी सैफई पहुंच चुकी है। टीम ने हवाई पट्टी के साथ कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रास्ते का निरीक्षण किया। खास बात ये है कि सपा मुखिया के अधिकतर वीआईपी मेहमान चार्टर्ड प्लेन व हेलीकाप्टर से सैफई पहुंचेंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अपने परिवार व रिश्तेदारों सहित प्लेन व हेलीकाप्टर से सैफई पहुंचेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा एजेंसी ने पीएम के मौजूद रहने तक सैफई को नो फ्लाईजोन घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री के आने के एक घंटा पहले और जाने के एक घंटा बाद तक सैफई हवाई पट्टी पर किसी भी प्लेन और हेलीकाप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सुरक्षा एजेंसियों के इस निर्णय के बाद से मुलायम के वीआईपी मेहमान परेशान हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र ने बताया कि नियमानुसार प्रधानमंत्री के आगमन के एक घंटा पूर्व तथा एक घंटा बाद तक किसी भी प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं है।