फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On an average, six positives are received daily in June.

जून में रोजाना मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 19 Jun 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
On an average, six positives are received daily in June.
जनपद में जून माह में जिस तेजी के साथ कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं वह चिंता में डालने वाले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो जून माह में 106 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यानी रोजाना करीब छह केस मिले।
विज्ञापन

जनपद में पहला कोरोना पॉजिटिव केस 12 अप्रैल को सामने आया था। 16 अप्रैल को दूसरा पॉजिटिव केस मिला। जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस 26 दिन बीतने के बाद 13 मई को आया।
विज्ञापन

इसके बाद तो कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। मई में 48 पॉजिटिव केस निकले और महीना खत्म होने पर कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 50 ही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई को 47 वर्षीय जनपद के पहले कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हो चुकी है। हालांकि जांच रिपोर्ट मरीज की मौत के बाद आई। 19 मई को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 13 केस सामने आए।
22 मई को 47 वर्षीय किडनी रोगी पॉजिटिव निकला जो जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था। हालांकि यह कोरोना को मात देकर कानपुर से ठीक होकर घर आ चुका है।
इस महीने कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सबसे कम उम्र की 2 वर्षीय बालिका रही जबकि अधिक उम्र के मरीजों में 73 वर्षीय व्यक्ति शामिल रहे और ठीक भी हुए।
अब आता है जून का महीना जिसने कोरोना पॉजिटिव केसों के सारे आंकड़े ही पलट दिए। सिर्फ 18 दिन में 106 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसमें एक डब्ल्यूएचओ का एक कर्मचारी भी शामिल है।
बात किसी एक दिन में सर्वाधिक मिले केसों की करें तो 18 जून को यह संख्या 16 रही। इस महीने दो पॉजिटिव की मौत हुई। हालांकि दोनों की जांच रिपोर्ट मौत होने के बाद आई।
जून में सबसे कम उम्र के पॉजिटिव मरीजों में 14 दिन का शिशु शामिल हैं। इसका अभी सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज चल रहा है। सबसे उम्रदराज पॉजिटिव 65 वर्षीय व्यक्ति रहे।
पॉजिटिव मिले लोगों में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के पिता, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स के अलावा एक एलआईयू कर्मचारी, फ्रेंड्स कालोनी थाने का सिपाही, जीआरपी थाने का एसआई मुख्य रूप से शामिल रहे।

जिला अस्पताल से शुक्रवार को 80 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए।
सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि 38 सैंपल जिला अस्पताल में लिए गए, जबकि 52 मोबाइल वैन से लाए गए। चार सैंपल आइसोलेशन वार्ड में ट्रूनैट मशीन से लिए सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed