फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On 2 May, the governor will be in niche

ताखा में 2 मई को आएंगे राज्यपाल

Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 28 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
On 2 May, the governor will be in niche

ताखा तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया सरावा में 2 मई को राज्यपाल राम नाईक शांति देवी बालिका इंटर कालेज की आधारशिला रखेंगे। यह विद्यालय मानव संसाधन राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया बनवा रहे हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारी में क्षेत्रीय भाजपाई और मंत्री के करीबी जुटे हैं। इन दिनों गांव में विकास का काम भी तेजी से हो रहा है। समारोह के लिए खास तरीके का पंडाल बनाया जा रहा है ताकि गर्मी में लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


एचआरडी मंत्री रामशंकर कठेरिया पिछले दिनों अपने पैतृक गांव आए थे। गांव में भव्य स्वागत के दौरान समारोह में उन्होंने अपनी माता शांति देवी के नाम पर बालिका इंटर कालेज बनवाने की घोषणा की थी। इसी की आधारशिला राज्यपाल 2 मई को रखेंगे।  राज्यपाल के आगमन की तैयारी में गांव में चालीस सोलर लाइटें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रात में गांव दूधिया रोशनी से नहा रहा है। गांव के पास ही राज्यपाल के हेलीकाप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। भाजपा के पूर्व विधायक केके राज, कृपा नारायण तिवारी, भाजपा भरथना नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे की देखरेख में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।


इन लोगों ने बताया कि मंत्री के पैतृक घर पर गेट बनाया जा रहा है। इसके अलावा गांव में पूरी तरह साफ सफाई कराई जा रही है। आधारशिला के लिए पत्थर भी बनवा लिया गया है। उसे लगाने के लिए दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्री पहले आ जाएंगे। राज्यपाल के कार्यक्रम के मुताबिक, वह हेलीकाप्टर से दोपहर एक बजे यहां पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed