फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   om puri giving tribute to nitin

नितिन को पुष्पांजलि अर्पित कर फूट- फूट कर रो पडे़े

Tue, 18 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 18 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
om puri giving tribute to nitin
शहीद नितिन यादव को पुष्पांजलि देते सिने अभिनेता ओमपुरी - फोटो : अमर उजाला

इटावा। फिल्म अभिनेता ओमपुरी मंगलवार को अपने जन्म दिन पर शहीद नितिन यादव के घर प्रायश्चित करने पहुंचे। शहीद के  चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए फूट-फूट कर रोए। नितिन के माता-पिता को लगे लगाया और फिर पैर छूकर आर्शीवाद लिया। करीब तीन घंटे तक परिजनों और नगला बरी गांव के लोगोंके साथ रहे। इस मौके पर उन्होेंने जय जवान जय किसान का नारा भी बुलंद किया।

विज्ञापन

नगला बरी निवासी नितिन यादव दो अक्तूबर को जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। शहीद नितिन यादव के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने पर न सिर्फ विरोध हुआ बल्कि ओमपुरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ओमपुरी पर राष्ट्रदोह का मामला दर्ज कराने की केंद्र से मांग की। लगातार हो रहे विरोध के बाद मंगलवार को अपने जन्म दिन पर ओमपुरी अचानक शहीद नितिन यादव के गांव नगला बरी पहुंचे। वह लखनऊ से कार से दोपहर करीब एक बजे गांव में पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता बलवीर सिंह यादव एवं माता ऊषा देवी एवं भाई सचिन से मिले। उन्होंने शहीद नितिन के माता पिता के पैर छुए उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद आर्य समाज पद्धति से अपने किए का प्रायश्चित करने एवं शांति के लिए हवन में आहुतियां डाली। उनके साथ लखनऊ से आए भगवताचार्य डा. रूप सिंह दीपक भी मौजूद रहे। इस मौके पर शहीद  के परिवार के शिवराज सिंह, साधौं सिंह, महावीर सिंह, आशीष यादव, विपिन यादव, रामशरण यादव एडवोकेट, अनीता यादव, माता ऊषा देवी मौजूद रहीं।  
विज्ञापन


कार्यक्रम को रखा गया गोपनीय
फिल्म अभिनेता ओमपुरी के नगला बरी आने के कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। रात में शहीद नितिन यादव के पिता के पास काल आई और ओमपुरी के सुबह आने की सूचना दी गई। शहीद के पिता ने यह बात परिवार के अन्य लोगों को बताई तो सुबह कालबैक किया गया। इस पर उधर से जवाब मिला कि कार्यक्रम को गोपनीय रखें। कुछ देर बाद मीडियाकर्मियों की ओर से संबंधित नंबर पर काल किया गया तो कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना दी गई, लेकिन दोपहर में ओमपुरी गांव पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed