{"_id":"58a892ed4f1c1b921ad85af5","slug":"old-and-handicapt-person-will-get-wehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं को मिलेगी वाहन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं को मिलेगी वाहन सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मकं
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान दिवस पर 19 फरवरी को हिंदू सेवा समिति बुजुर्ग और नि:शक्त मतदाताओं को सुविधा प्रदान करेगी। समिति की हेल्पलाइन 94577777 43 पर फोन कर बुजुर्ग और नि:शक्त लोग वाहन सुविधा प्राप्त कर मतदान करने जा सकेंगे। समिति के युवा घर-घर जाकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
ये निर्णय शनिवार को हिंदू सेवा समिति के नौरंगाबाद स्थित मुख्यालय पर आयोजित विशेष बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। बुजुर्ग और नि:शक्त मतदाता हेल्प लाइन को सूचित कर वाहन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। भगवा सेवक और प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। बैठक में जिलाध्यक्ष सोनू यादव, जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव, राम मिश्रा, महासचिव अश्वनी यादव, गुरदीप सिंह, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, जिला सचिव विजय अवस्थी, रोहित कुशवाहा और समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन