{"_id":"604e4cfc8ebc3ecbe129709b","slug":"oil-federation-took-oath-of-solidarity-etawha-news-knp617642782","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैलिक महासंघ ने ली एकजुटता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैलिक महासंघ ने ली एकजुटता की शपथ
विज्ञापन
इटावा। तैलिक महासंघ सजातीय बंधुओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्षरत है। बौद्घिक चिंतन और नई चेतना के साथ संगठन शक्ति के जरिए समाज को मुख्य धारा में लाया जाएगा। इस कार्य में समाज के हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा।
माया मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर के सदर विधायक राकेश राठौर ने यह बात कही। वे महासंघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने महासंघ के प्रदेशीय अध्यक्ष रंजीत राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल राठौर और जिला अध्यक्ष अजय राठौर को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज हमारा संगठन दिनों दिन मजबूत होता जा रहा है।
अपने स्वजनों की सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक तथा शासन प्रशासन की स्थिति मजबूत करनी होगी। संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है कि हम अपने अंदर पनपे भेदभाव को समाप्त करें। समाज के लोगों की अधिक से अधिक मदद करने की आदत डालें। कार्यक्रम में ब्रजमोहन राठौर, महेश एडीबल, डा विनोद राठौर, राजकुमार, महेंद्र राठौर, राजू, कोमल सिंह, संयोजक नरेश राठौर, सुरेश राठौर और विनोद राठौर मौजूद रहे।