{"_id":"5946c0484f1c1b12698b46d0","slug":"officers-should-change-their-mentality","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी अपनी मानसिकता बदलें: सरिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी अपनी मानसिकता बदलें: सरिता
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र को सम्मानित करतीं विधायक सदर सरिता भदौरिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताआें का रविवार को रामलीला रोड स्थित एक मैरिज होम में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अभी कुछ अधिकारी अपनी मानसिकता में बदलाव लाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। मैंने उनकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व व मुख्यमंत्री से की है। जल्द ही वे अधिकारी या तो अपनी मानसिकता बदलेंगे या अपना स्थान।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप सबने अथक प्रयास से मुझे विधायक बनाया है। आपके इस अमूल्य ऋण को पूर्ण मनोयोग से उतारने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि वे संगठन और सत्ता में सामंजस्य बनाने का काम कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान संगठन और विधायक मिलकर करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पर्वत सिंह यादव, गोविंद शरण दीक्षित, राजेंद्र गुप्ता, गोपाल मोहन शर्मा, जसवंत सिंह वर्मा, रमेश राजपूत, छत्रसाल सिंह सेंगर, राम कुमार चौधरी, हरिनारायण बाजपेई, महामंत्री अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, करन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, जितेंद्र जैन हैप्पी, विवेक भदौरिया, देवेंद्र तिवारी, विकास भदौरिया, जिला मंत्री शिवाकांत चौधरी, शिव किशोर धनगर, रविंद्र भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़, बासु चौधरी, रजत चौधरी, प्रवीण पचौरी, अनुग्रह सिंह सेंगर, मोनू चौहान, मुकेश यादव, राजीव त्रिपाठी, हनी सेंगर, धर्मेंद्र दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन