फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   officers has gone to strike in etawh

ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों ने सीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
officers has gone to strike in etawh
ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने संयुक्त रूप से सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

14 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। कार्य बहिष्कार के समय सुबह 10 बजे सभी कर्मचारी विकास भवन में एकत्रित होंगे।
दोनों संवर्गों के कर्मचारियों की पचावली रोड पर स्थित कृष्णा पैलेस में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि सीडीओ कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। उनके इस व्यवहार के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया।
इसके बाद भी कोई निर्णय नहंीं लिया गया। 14 अक्तूबर को सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन में सुबह 10 बजे से धरने पर बैठेंगे।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोरवाल ने कहा कि संवर्गीय कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाकर कार्य कराया जा रहा है। निलंबित कर्मचारियों को आफिस के बाहर बैठाया जाता है।
विज्ञापन

उनका मोबाइल जमा करा लिया जाता है। यहां तक की उसे पानी पीने तक की आजादी नहीं मिलती। यह सरासर कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन है।
संगठन से यह प्रस्ताव रखा कि प्रधानमंत्री आवास सूची जनसेवा केंद्रों के माध्यम से बनाई गई। नोडल अधिकारी लगाए गए। परंतु, 60 फीसदी लाभार्थियों के नाम सूची मौखिक आदेश देकर कटवाए गए। इसके बाद ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों को ही दोषी मानकर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। ऐसा करना सामाजिक एवं मानसिक शोषण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री संजीव श्रीवास्तव और पंकज यादव ने बताया कि माडल पार्क, ओपन जिम, मिनी स्टेडियम में सामग्री की आपूर्ति, आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर के ड्रम, आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन नापने की मशीन एवं फागिंग मशीन आदि सामान की आपूर्ति चहेती फर्मों को दी गई।
जबरन इनका भुगतान ग्राम पंचायतों से कराया गया। इसमें दलाली और कमीशनाखोरीे की गई। संघ ने इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी विरोधी मानसिकता रखने वाले अधिकारी जिले में नहीं रह पाएंगे। कर्मचारी पूरी एकता के साथ आंदोलन चलाएं।

बैठक में विजय बहादुर तोमर, रामराज सिंह भदौरिया, नागेंद्र प्रकाश, मंजुला यादव, वसुंधरा शर्मा, मृदुल शर्मा, अशोक परिहार, राधेश्याम, विशाल श्रीवास्तव, गामा यादव, भुवनेश, उमाकांत, मनोज मिश्र, अतुल, आलोक, पंकज पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed