फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now enjoy Vividh Bharati from All India Radio

आकाशवाणी केंद्र से अब विविध भारती का लें आनंद

Fri, 03 Dec 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now enjoy Vividh Bharati from All India Radio
इटावा आकाशवाणी केंद्र के 10 किलोवाट एफएम स्टेशन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गोरखपुर से किया।
विज्ञापन

धूमनपुरा स्थित आकाशवाणी केंद्र से लोकार्पण का लाइव प्रसारण भी किया गया। आठ करोड़ रुपये की लागत से ग्वालियर रोड पर धूमनपुरा के पास आकाशवाणी एफएम केंद्र बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन

लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा के साथ बहराइच के गदनिया, लखीमपुर खीरी के नानापारा स्टेशन का शुरू किया गया है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इटावा जनपद में 50 लाख की आबादी के नेटवर्क को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आने वाले समय में सुल्तानपुर, रामपुर व महाराजगंज में भी ट्रांसमीटर शुरू किए जाएंगे।
केंद्र के संस्थापन अधिकारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि केंद्र को बनाने में कम से कम तीन वर्ष का समय लगा। बताया कि अभी इटावा के लोगों को मोबाइल पर रेडियो की सुविधा एप के माध्यम से मिल रही है।
जल्द ही दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल भी मोबाइल पर अगले छह माह में दिखाई देंगे। दूरदर्शन के इटावा स्थित पुराने केंद्र को बंद कर दिया गया है। आकाशवाणी केंद्र कानपुर के सहायक अभियंता रविंद्र किशोर ने बताया कि यह केंद्र 10 किलोवाट क्षमता का बनाया गया है, लेकिन अभी इसकी दो किलोवाट क्षमता का ही इस्तेमाल हो रहा, जिससे यह करीब 20 किमी क्षेत्र कवर कर रहा है।
टावर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 10 किलोवाट क्षमता शुरू हो जाने के बाद यह 80 से 90 किलोमीटर एरिया कवर करेगा। इस केंद्र से विविध भारती मुंबई के कार्यक्रम रिले होंगे।
इसका समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक होगा। अभी यहां पर पांच लोगों की तैनाती की गई है। बताया जनपद औरैया में भी 100 वाट का एफएम स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव है।

सीएम के कार्यक्रम के बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शुभारंभ किया। कहा कि यह केंद्र काफी समय से बनकर तैयार था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, विकास भदौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed