फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Note converted to cooperative banks, SBI met two thousand

सहकारी बैंक में नहीं बदले नोट, एसबीआई से मिले सिर्फ दो हजार

Fri, 11 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 11 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Note converted to cooperative banks, SBI met two thousand
एटीएम में लगी भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिला सहकारी बैंक ऊसराहार में हजार और पांच सौ के नोट नहीं बदल रहे हैं।  चार हजार रुपये बदलने वाले उपभोक्ता चक्कर काट रहे हैं। पूर्वांचल बैंक में दो दिन से कैश उपलब्ध नहीं है। एसबीआई की शाखा भी चार हजार की जगह मात्र दो हजार दे रही है।
विज्ञापन



विकास खंड ताखा की सभी बैंकों में पांच सौ और हजार के नोट उन उपभोक्ताओं के जमा हो पा रहे हैं जिनके बैंक में खाते हैं। चार हजार रुपये बदलवाने की आश में पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी।  जिला सहकारी बैंक ऊसराहार में दो दिन से केवल उन ग्राहकों के पैसे जमा हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जिनके बैंक में खाते हैं। शाखा प्रबंधक सुभाष पाल ने बताया उन्हें मात्र खाताधारकों के पैसे जमा करने के निर्देश मिले हैं।  इस बैंक में शुक्रवार को खाताधारकों को भी कैश नहीं मिल पाया। एसबीआई सरसइनावर में भी दो दिन से जमा करने वालों की और नोट बदलने वालों की कतार लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कैश की कम उपलब्धता होने के कारण चार हजार की जगह दो हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक कन्हैया कुमार ने बताया बैंक में रुपये कम होने के कारण नोट बदलने बाले उपभोक्ताओं को चार की जगह दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को लगभग दो सौ उपभोक्ताओं के नोट बदले गए हैं।


पूर्वांचल बैंक मामन में भी चार हजार रुपये बदलने वाले उपभोक्ता चक्कर काट रहे हैं। यहां भी केवल खाताधारक के पैसे जमा हो रहे हैं। शाखा प्रबंधक शेट्टी ने बताया उनकी शाखा से चार हजार बदलने की प्रक्रिया नहीं चल रही है वह मात्र खाते मे पैसे जमा कर रहे हैं।

शाखा प्रबंधक ने बताया बैंक में कैश नहीं है। ऊसराहार की पूर्वांचल बैक मे दो दिन से कैश जमा करने वालों की लाइन लगी है।  इस बैंक में चार हजार बदलने की व्यवस्था तो है। दो दिन से कैश ही नहीं है। शाखा प्रबंधक भटनागर ने बताया जो भी खाताधारक बैंक में आ रहा है।

उसके रुपये देर शाम तक बैंक में जमा किए जा रहे हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा ऊसराहार में तो दो दिनों से ग्राहकों की लंबी लाइन लगी है। शुक्रवार को इस बैंक में बड़ी संख्या में लोग पैसे जमा करने पहुंचे। उससे भी ज्यादा ग्राहक चार हजार रूपए बदलने वाले थे।


यही शाखा ऐसी थी जहां शुक्रवार को ग्राहकों को चार हजार के बदले चार हजार मिले लेकिन तीन बजे तक बैंक मे कैश समाप्त हो गया था। शाखा प्रबंधक केपी सिंह ने बताया बैंक मे स्टाफ की कमी है लेकिन इसके बाद भी लगातार ग्राहकों को संतुष्ट करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed