फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Not Baraat nor Rasleela, only Ramlila

बरात न ही रासलीला, सिर्फ रामलीला

Fri, 01 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not Baraat nor Rasleela, only Ramlila
जसवंतनगर। जसवंतनगर की मैदानी रामलीला का 11 दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित हुआ। इस बार रामलीला में सिर्फ मेला लगेगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रासलीला व राम बारात के कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन

रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ने प्रेस वार्ता में बताया कि 161 साल पुरानी यह रामलीला पिछले साल कोरोना के चलते नहीं सकी थी। इस वर्ष प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए रामलीला कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक शिवपाल सिंह यादव का भी आभार जताया, जिन्होंने रामलीला के आयोजन के लिए कमेटी को प्रेरित किया और सहयोग का वादा किया।
इस वर्ष के कार्यक्रम
आठ अक्तूबर को तोलाब मंदिर पर राम वनवास की लीला के साथ महोत्सव शुरू होगा। उसके बाद नौ से 15 अक्तूबर तक मैदान में लीलाएं होंगी। 9 अक्तूबर को भरत मिलाप, 10 अक्तूबर को जयंत आंख फूटना, सूपनखा नाक कटना, खरदूषण वध, रावण-मारीच वार्ता, 11 अक्तूबर को सीता हरण, सुग्रीव मिलाई, 12 अक्तूबर को बाली वध, लंका दहन, अक्षय कुमार वध, 13 अक्तूबर को रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति लीलाएं होंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर को नाग फांस, मेघनाद-कुंभकर्ण वध तथा 15 अक्तूबर को दशहरा के दिन अहिरावण, रावण वध होगा। 14 और 15 कि इन लीलाओं का प्रदर्शन नगर की सड़कों पर परंपरागत तरीके से होगा। 16 अक्तूबर को तालाब मंदिर पर भरत मिलाप, 17 को नगर भ्रमण और 18 को चौक कटरा पुख्ता में राम राज्याभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा।
यूनेस्को ने घोषित किया है विश्वधरोहर
जसवंतनगर। जसंवतनगर की रामलीला काफी प्रसिद्घ है। दिन के समय मैदान में होने के कारण इसका नाम मैदानी रामलीला पड़ा। यहां रात के समय मंच पर लीला प्रस्तुत नहीं होती।

कलाकार मैदान में रामलीला का मनोहारी मंचन प्रस्तुत करते हैं। आसपास के क्षेत्र में इस तरह की यह पहली रामलीला है। इसी खूूबी के चलते यूनेस्को ने वर्ष 2014 में जसवंतनगर की रामलीला को विश्व धरोहर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed