{"_id":"621916dae2580c1c4e56c170","slug":"no-one-will-win-or-lose-cases-will-be-settled-etawah-news-knp6825843118","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कोई जीतेगा और न हारेगा, मुकदमे निपटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कोई जीतेगा और न हारेगा, मुकदमे निपटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक हुई। उन्होंने समस्त न्यायालयों से लोक अदालत में निस्तारण के लिए संदर्भित वादों की बिंदुवार समीक्षा की।
अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कोरोना काल में अदालतों मे न्यायिक कार्य नहीं हो सका। इस कारण अदालतों पर मुकदमों का बोझ बढ़ गया है।
आपसी रजामंदी के आधार पर मुकदमों का निपटारा कराने से न किसी की हार होती है और न किसी की जीत। इसमें पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल जाता है।
वादकारियों को बेवजह कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। बैठक में अपर जिला जज दिलीप कुमार सचान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जसवीर सिंह यादव व अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।