फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No heavy rain for now; two days of oppressive humidity ahead.

Etawah News: फिलहाल नहीं होगी तेज बारिश, दो दिन उमस करेगी बेहाल

Tue, 14 Jul 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
No heavy rain for now; two days of oppressive humidity ahead.
इटावा। जिले में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटे में बारिश नहीं हुई, जिससे उमस का असर बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 15 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 16 और 17 जुलाई को फिर से मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है। 18 से 20 जुलाई के बीच दोबारा आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत और शाम को 61 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed