फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nkb be felt across goods

नकब लगा तीन लाख का माल किया पार

Sat, 18 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैशोपुर राहिन अड्डा

विज्ञापन
में चोरों ने नकब लगाकर सूने मकान से जेवर नकदी समेत तीन लाख का माल पार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
श्याम कृष्ण पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार को ससुराल नगला प्राण थाना भरथना गए थे। मौका पाकर चोरों ने मकान के पिछवाड़े नकब लगा दिया।

नकब के रास्ते कमरे में घुसे चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए और नकदी जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी गांव वालों को हुई तो श्याम कृष्ण को सूचना दी। वे घर पहुंचे तो सारा सामान अस्त व्यस्त हालत में मिला।

उन्हाेंने बताया कि चोर उनके घर से 50 हजार रुपये, जंजीर, कुंडल, झुमकी, दो अंगूठी, चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई है।

उध्ार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पक्का तालाब रोड पर एक मकान के  ताले तोड़कर चोर लैपटॉप और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वाणिज्यकर विभाग में तैनात एडीशनल कमिश्नर अंजनि कुमार पक्का तालाब रोड पर स्थित डा. एमके दीक्षित के  मकान में किराए पर रहते हैं। वे बाहर गए  थे।

चोराें ने मौका पाकर उनके मकान का ताला तोड़ दिया। चोर लैपटॉप तथा 10 हजार रुपये उठा ले गए। अंजनी कुमार ने बताया कि घटना सात अप्रैल की है। चोर कमरे में रखे गिफ्ट आइटम भी चुरा ले गए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed