{"_id":"5ec964198ebc3e902828ab31","slug":"nine-more-corona-positives-found-so-far-35-etawha-news-knp5617003126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 35
विज्ञापन
फोटो संख्या 18: जिलाधिकारी जेबी सिंह ने एसएसपी आकाश तोमर के साथ हॉटस्पाट मोहल्लों का निरीक्षण कर ए?
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शनिवार को जिले में नौ और कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 पहुंच गई है। इसमें दो ठीक हो चुके हैं और 33 एक्टिव केस हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को कानपुर देहात के गजनेर अस्पताल भेजा गया है। इनके परिजनों और संपर्क में आने वाले 33 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें आईसोलेट किया गया। जिन मोहल्लों और गांवों में मरीज मिले हैं, उन्हें सील कर सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। संक्रमित लोगों में तीन प्रवासी भी शामिल हैं।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से देर रात 18 और 20 मई को लिए गए कुछ सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें नौ लोग पॉजिटिव मिले। इनमें शहर के मोहल्ला कबीरगंज के पांच लोग शामिल हैं। चार अन्य गांधीनगर, बढ़पुरा के कंठगवा व कूठन उदीमोड़ और महेवा के टड़वा काछियान में मिले एक-एक पॉजिटिव हैं। कबीरगंज में मिले पांचों संक्रमित 19 मई को पॉजिटिव मिली महिला के परिजन हैं। इनमें एक युवक 45 वर्ष, दो 40-40 वर्ष, एक 18 वर्ष और एक 12 वर्ष का किशोर शामिल हैं।
इनके अलावा गांधी नगर निवासी 32 वर्षीय युवक 17 मई को नई दिल्ली से लौटा था। तबियत ठीक न लगने पर उसने सभासद से संपर्क किया। इसके बाद 18 मई को उसने अस्पताल जाकर सैंपल कराया था। महेवा ब्लॉक के टड़वा काछियान में पॉजिटिव मिला 48 वर्षीय युवक 19 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से लौटा था। वहीं उसका सैंपल लिया गया था। युवक की पत्नी, बेटी, बेटा, बहू, पौत्र और पौत्री 15 मई को दिल्ली से घर लौटे थे। सैंपल के बाद युवक परिवार के सदस्यों के साथ ही रह रहा था। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। अधेड़ की बहू गर्भवती है, इसलिए सभी को घर में ही आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बढ़पुरा ब्लॉक के कंठगवा का 30 वर्षीय युवक 19 मई को सवारी वाहन से गाजियाबाद से लौटा था। तबियत ठीक न लगने पर उसने जिला अस्पताल जाकर सैंपल कराया था। इसी ब्लॉक के कूठन उदीमोड़ गांव का 48 वर्षीय युवक 12 मई को गुड़गांव से लौटा था। तबियत खराब होने पर उसने पत्नी, बेटे और साले के साथ जिला अस्पताल आकर सैंपल कराया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. एनएस तोमर ने बातया कि पॉजिटिव मिले लोगों के परिजनों और संपर्क में आने वाले 33 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। टड़वा काछियान के पॉजिटिव के परिजनों को छोड़कर सभी को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।