फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nine members of interstate bike thieves gang nabbed

Etawah News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के नौ सदस्यों को दबोचा गया

Wed, 23 Aug 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nine members of interstate bike thieves gang nabbed
इटावा। भरथना पुलिस ने सोमवार रात बाहरपुरा नहर पुल पर चोरी की बाइकों पर सवार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो तमंचे व निशानदेही पर एक खंडहर से छह बाइकें बरामद की गईं। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भरथना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी अपनी टीम के साथ सोमवार रात बाहरपुरा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चार बाइक सवारों को रोका, पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचा कारतूस फर्जी नंबर प्लेट मास्टर चाबी के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने जब थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त बाइकें चोरी की हैं। कुछ बाइकों को उन्होंने छुपाकर रखा है। इस पर पुलिस ने छुपाकर रखी बाइकों को बरामद कर लिया। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम रोहित निवासी शेखू पर सरैया , रवि निवासी अकबरपुर राधाकृष्ण निवासी मोहब्बतपुर, अमित निवासी पाठक पुरा, पिंटू निवासी मोहब्बतपुर, आशीष उर्फ छोटे निवासी मोहब्बत पुर थाना बसरेहर, योगेंद्र रावत निवासी यादव नगर भरथना, अभिषेक व आलोक यादव निवासी नगला नगरू थाना भरथना बताए। एसएसपी ने टीम को 20 हजार का इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करते थे अपराध
एसएसपी ने बताया कि जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सैफई मेडिकल कॉलेज, आगरा, राजस्थान व अन्य स्थानों पर रेकी करते हैं, जैसे ही कोई बाइक खड़ी करके जाता है तो तुरंत लॉक तोड़कर बाइक चुरा लेते हैं। मुख्य सरगना आलोक कबाड़ियों को बाइक बेच देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed