फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ngo has halpind to needy

जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे समाजसेवी

Sat, 02 May 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
ngo has halpind to needy
फोटो संख्या 01: ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण गुप्ता न? - फोटो : ETAWHA
अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने से परेशान जरूरतमंदों की मदद के लिए व्यापारी, नेता, प्रधान और समाजसेवी आगे आ रहे हैं। शनिवार को भी योगी सेना महिला मोर्चा, भाजपा व सपा नेताओं, प्रधानों और व्यापारी नेता ने 181 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर राशन बांटा।
विज्ञापन

ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने नई मंडी में 30 मजदूरों को पांच किलो आटा और दो किलो आलू दिया।
वितरण में पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष रघुराज यादव, वैश्य एकता परिषद के प्रदेश सचिव अजय गुप्ता ने सहयोग दिया।
रामशरण नगर पालिका के कम्युनिटी किचन से खाना लेकर प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को उनके घर पर भी पहुंचा रहे हैं।
इसी तरह भारतीय किसान संघ की प्रांत महिला अध्यक्ष सुशीला राजावत और जिलाध्यक्ष श्रीमन नारायण तिवारी ने10 जरूरतमंदों को पांच किलो आटा, तीन किलो चावल, एक किलो आलू, 500 मिली सरसों का तेल और बिस्कुट दिए।
विज्ञापन

योगी सेना की जिलाध्यक्ष ... और उपाध्यक्ष किरन सोनी ने पांच जरूरतमंदों को पांच किलो चावल और एक नहाने का साबुन दिया। किरन सोनी अपने मोहल्ले में प्रतिदिन 50 से अधिक लोगों को नगर पालिका के कम्युनिटी किचन से भोजन लाकर बांट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक फाउंडेशन की अध्यक्ष सरोज पाल ने 5 महिलाओं को तीन किलो चावल, आलू, तेल और हरी सब्जी बांटी।
भरथना क्षेत्र में सपा छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य अंशुल यादव ने अजयराज शाक्य, संजय यादव और देवापाल के साथ 50 जरूरतमंदों
को 5 किलो आटा, 2 किलो आलू,सरसो का तेल व नमक बांटा।
भाजपा के पूर्व जिला मीडिया संयोजक चंदन दुबे की ओर से शिवमहेश दुबे ने 30 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। नगर अध्यक्ष अनूप जाटव , नगर महामंत्री आशुतोष दुबे, पंकज दुबे मौजूद रहे।
बढ़पुरा ब्लॉक के जरौली गांव में प्रधान विजय सिंह राजपूत के आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे और विमल भदौरिया ने 30 जरूरतमंदों को 10 किलो आटा,5 किलो चावल, 5 किलो आलू,2 लीटर तेल,व बिस्कुट बांटे।
राहुल राजपूत जिला मंत्री भाजपा ,गोल्डी प्रधान कुंडेश्वर, अरविंद भदौरिया उफऱ् कुन्नू ,प0 प्रवेश शर्मा,सतेंद्र बघेल मंडल उपाध्यक्ष, अमित तिवारी शामिल थे। प्रधान ने 2100 रुपये का चेक प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए दिया।
राहुल राजपूत ने अपने कृष्णानगर आवास पर 16 लोगों को 5 किलो आटा, 3 किलो चावल ,2 किलो दाल ,1 लीटर तेल और बिस्कुट बांटे। भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे ने ग्राम पंचायत जरहोली में रोहित भदौरिया के आवास पर 30 लोगों को 5 किलो आटा,

3 किलो चावल, 1 किलो दाल व बिस्कुट दिया। कुंडेश्वर गांव के प्रधान गोल्डी जादोन ने 11 लोगों को 5 किलो आटा,3 किलो चावल, 2 किलो दाल व बिस्कुट बांटे। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत इकघरा के ग्राम प्रधान योगेश दुबे उर्फ गोलू ने पीएम केयर फंड के लिए बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय
को 11 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed