{"_id":"623cb82ba86630460c25758a","slug":"newlywed-s-body-found-hanging-from-fan-etawah-news-knp6873053122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लवेदी थानाक्षेत्र के धर्मपुरा गांव में नवविवाहिता का शव बुधवार रात पंखे के सहारे दुपट्टे के सहारे लटका मिला। विवाहिता के भाई ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने बहन की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के वीघेपुर बल्लापुर गांव निवासी घनश्याम राजपूत ने बताया कि उसने बहन संध्या की शादी मई 2021 में लवेदी क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के विपिन राजपूत उर्फ चानी के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से बहन के ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने संध्या की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ साधूराम व लवेदी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संध्या के भाई घनश्याम की तहरीर पर विपिन उसके पिता अजब सिंह, मां माया देवी, बड़े भाई आदिराम, भाभी और बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सीओ घटना की विवेचना करेंगे।