{"_id":"62d84c0ccdb07776b14a296b","slug":"newlywed-dies-under-suspicious-circumstances-in-etawah-report-on-three-including-husband-etawah-news-knp7086130179","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शीतला,फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। सरैया ताड़ में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 40 दिन पहले उसकी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी हुई थी। भाई ने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
सरैया ताड़ गांव के हुकुम सिंह की शादी 40 दिन पहले शीतला (19) के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी। शीतला का मायका एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर कोट मे है। शीतला की बड़ी बहन सविता भी सरैया ताड़ में राजेश को ब्याही है।
बुधवार सुबह सात बजे सविता बहन के घर गई थी। वहां शीतला का शव रखा था और ससुराल वाले पास बैठे थे। सविता ने सूचना मायके में दी। कुछ समय बाद भाई फूल सिंह पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि पति, सास और ससुर दहेज के लिए शीतला से मारपीट करते थे। उसने कई बार फोन पर रोते हुए जानकारी दी थी। आरोप लगाया कि मृत शीतला का चेहरा और हाथ नीले हो गए थे।
विज्ञापन
बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि फूल सिंह की तहरीर पर पति हुकुम सिंह, ससुर और सास पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार ससुराल वालों ने बताया कि रात में शीतला दवा खाकर सोई थी।