फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newborn found in a bag dies in PGI

झोले में मिले नवजात की पीजीआई में मौत

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Newborn found in a bag dies in PGI
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के रिटौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम झाड़ियों में झोले में मिले नवजात शिशु की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार चल रहा था। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी कि नवजात को किसने झोले में भरकर फेंका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि झोले समेत नवजात को जमीन पर फेंका था। इससे उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोट आई थी। नवजात को बिना देरी किए सीएचसी ले जाया गया था। वहां से जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एक महिला सिपाही को उसकी देखरेख में तैनात किया गया था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे नवजात की मौत हो गई। बकौल थाना प्रभारी नवजात के लावारिस हालत में मिलने खबर अखबारों व सोशल मीडिया में प्रकाशित हुई, तो यूपी ही नहीं, बल्कि आसपास के कई प्रांतों से भी बच्चे को गोद लेने की बात कई परिवारों ने कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed