फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   New voters will now get colored voter cards

नए वोटरों को मिलेंगे अब रंगीन वोटर कार्ड

Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
New voters will now get colored voter cards
बकेवर। नए मतदाताओं को लिए खुशखबरी है। उन्हें प्लास्टिक कोटेड व रंगीन वोटर आईडी कार्ड भिजवाने की तैयारी की जा रही है। वोटर आईडी कार्ड बनाने वाली कंपनी से निर्वाचन आयोग की बात हो चुकी है। कार्ड भी छपने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

नए वोटरों को मतदाता पहचानपत्र अब बीएलओ के माध्यम से नहीं दिलाए जाएंगे। कई बार प्रशासन को ऐसी शिकायतें मिलतीं रहीं कि कई बीएलओ लापरवाही और दुर्भावना के चलते लोगों को वोटर कार्ड नहीं देते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2017 में हजारों वोटरों को कार्ड नहीं मिल सके थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यही हाल था। इस बार चुनाव आयोग ने व्यवस्था बदल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों तक वोटर आईडी कार्ड भिजवाने के लिए स्पीड पोस्ट का सहारा ले रही है। यह कार्ड एसडीएम के माध्यम से तहसीलवार कार्डों को नए मतदाताओं के पते पर स्पीड पोस्ट से भिजवाना होगा।
जसवंतनगर विस क्षेत्र में पहले कतीन लाख 84 हजार 504 मतदाता थे। अबकी 5,793 नए मतदाता बढ़े हैं। इटावा में तीन लाख 97 हजार 230 मतदाता थे, यहां 9971 मतदाता बढ़े हैं।
वहीं भरथना में तीन लाख 97 हजार 230 मतदाता थे, यहां 8208 मतदाता बढ़े हैं। पूरे जिले में पहले 11 लाख 75 हजार 391 मतदाता थे, जिनकी संख्या अब 11 लाख 99 हजार 363 हो गई है।

इस संबंध में एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मतदाता पहचानपत्र स्पीड पोस्ट से पहुंचाने के निर्देश सितंबर में ही जारी कर दिए गए थे। मतदान होने से पहले सभी बढ़े नए मतदाताओं के घरों तक कार्ड स्पीड पोस्ट से पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed