फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   New oxygen plant will be ready in four days in Saifai

सैफई में चार दिन में बनकर तैयार होगा नया ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 14 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
New oxygen plant will be ready in four days in Saifai
फोटो संख्या 34- सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में आक्सीजन प्लांट के लिए निर्माण करते मजदूर।
विज्ञापन

सैफई में बनेंगे दो नए ऑक्सीजन प्लांट
पहले प्लांट का निर्माण शुरू, चार दिन में होगा तैयार
क्रासर
दो प्लांट लगाने में आएगी 86 लाख रुपये लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में शासन ने दो नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं। इसमें एक का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। प्लांट चार दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 25 अप्रैल को शासन को पत्र भेजा था। तीन मई को शासन ने मंजूरी दे दी है। दोनों प्लांट लगाने में लगभग एक करोड़ 86 लाख रुपये
विज्ञापन

की लागत आएगी। पहले लगे ऑक्सीजन प्लांट के पास ही नए प्लांट लगाए जा रहे हैं। एक प्लांट का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उधर पहले से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़े थे। एक प्लांट को सेना की इंजीनियर टीम ने ठीक कर दिया है। दूसरे प्लांट को ठीक करने के लिए कुछ पार्ट तकनीकी टीम ले गई है। ये प्लांट भी जल्द चालू हो जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा ने बताया शासन से दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी मिली है। एक प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहला प्लांट इसी महीने की 18 तारीख तक चालू करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का हाल जानने पहुंच रहे कार्यवाहक कुलपति
सैफई । सैफई चिकित्सा विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ रमाकांत यादव व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हैं। वह रोज चार घंटे निरीक्षण कर रहे हैं। इसका असर गुरुवार को देखा गया। विश्वविद्यालय से कोई मरीज नहीं लौटाया गया। कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर एस पी सिंह, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक लवली जेम्स मरीजों के बेड पर जाकर उनका हाल जान रहे हैं। कार्यवाहक कुलपति ने तीमारदारों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों पर मरीजों का बहुत भारी लोड है। एक सैकड़ा से अधिक स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुका है। उसके बाद भी मरीजों के इलाज में कोई बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। जहां कमियां हैं उन्हें सुधारा जा रहा है। एक सप्ताह में बदलाव आम जनमानस को दिखाई देगा।

12 मरीजों को किया गया भर्ती
चिकित्सा विश्वविद्यालय लाए गए राम दत्त सिंह, सुमन देवी, प्रदीप कुमार, डोली, प्रदीप सक्सेना, राजेन्द्र सिंह, राम श्री देवी, ज्ञान सिंह समेत 12 मरीजो को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed