फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   netr jyoti smaarika ka vimochan

नेत्र ज्योति स्मारिका का विमोचन

Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
netr jyoti smaarika ka vimochan
इटावा। चौधरी शंकर दयाल दीक्षित स्मारक संस्थान की ओर से राहतपुर में संचालित शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के आठवें स्थापना दिवस पर रविवार को तीन दिवसीय रामकथा शुरू हुई। इस मौके पर नेत्र ज्योति स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

विमोचन स्वामी वासुदेव, पूर्व सीएमओ डा. गिरीश चंद्र कठेरिया और डा. केएस भदौरिया के अलावा रामकथा वाचक पंडित जगमोहन तिवारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्ण मुरारी वैद्य, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय राम कथा का शुभारंभ करते हुए चित्रकूट धाम के मानस मर्मज्ञ पंडित कृष्ण प्रताप तिवारी ने कहा कि मानवता का विशेष गुण कृतज्ञता है। सबसे पहले माता, पिता और गुरु के प्रति कृतज्ञता, फिर भगवान के प्रति कृतज्ञता और फिर समाज के प्रति कृतज्ञता समर्पित करने का दायित्व निर्वाह करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग और रामकथा की महिमा का वर्णन विशेषकर सुंदरकांड के प्रसंगों के माध्यम से इसके पाठ एवं लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा सुंदरकांड पाठ के प्रत्यक्ष लाभ का अनुभव कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
इस मौके पर कृष्ण प्रताप तिवारी समेत सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष विद्याकांत तिवारी ने किया। मंत्री राजेंद्र दीक्षित, हरिदत्त दीक्षित, केके त्रिपाठी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, डा. अशोक चौधरी, जगदीश चंद्र पांडे, राजेश वाजपेयी, एपीएन दुबे, विनोद त्रिपाठी, अवनीश तिवारी, वीके सिंह, विनोद दीक्षित, प्रमोद दीक्षित आदि ने सहयोग प्रदान किया।

संचालन आचार्य महेश तिवारी ने और आभार राजेंद्र दीक्षित ने जताया। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 110 लोगों का नेत्र परीक्षण करने के बाद 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। डा. आरकेएस भदौरिया ने टीम यंग परीक्षण किया और दवाई व चश्मे नि:शुल्क वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed