फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   neta ji always work for backward says sachin pilot

नेताजी ने कमजोर वर्ग को हमेशा आगे बढ़ाया: सचिन पायलट

Sun, 16 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
neta ji always work for backward says sachin pilot
सैफई (इटावा)। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शनिवार को सैफई पहुंचे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कहा कि मुलायम सिंह ने समाज के कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में सचिन ने कहा कि नेताजी ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी छाप छोड़ी है। वह समाजवाद की परिभाषा जनता के सामने लाए थे। हमेशा जमीन से जुड़े रहे। साधारण परिवार से निकलकर शिखर तक पहुंचना आसान काम नहीं है। चाचा-भतीजे के एक होने के सवाल पर बोले कि ये राजनीति की बातें हैं। भविष्य में देखते हैं क्या समीकरण बनते हैं।
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। वह सैफई में करीब एक घंटे तक रुके। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से बात कर नेता जी से जुड़ीं यादें ताजा कीं। कहा कि देश किसान नेता के रूप में उन्हें देश सदैव याद रखेगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने भी मुलायम सिंह को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री आज आएंगे
। श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी 16 अक्तूबर को दोपहर ढाई बजे मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने आएंगे। तीन बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों संग बैठक करेंगे। साढ़े तीन बजे वह जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट रवाना हो जाएंगे। (संवाद)
सैफई (इटावा)। महाराजगंज निवासी नवरत्न लाल यादव (14) नेता जी के निधन से इतना दुखी हुआ कि उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पैदल ही घर से निकल पड़ा था। नेताजी का ये समर्थक शनिवार को अखिलेश से मिला। अखिलेश ने उसकी पढ़ाई खर्च उठाने की घोषणा की है।

महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के गांव मल्हनी फुलवारिया निवासी नवरत्न पुत्र सिकंदर यादव सैफई के लिए सोमवार को निकला था। वह ट्रेन से इटावा तक पहुंच भी गया, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से सैफई नहीं पहुंच पाया। कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे रोक लिया और परिवार को जानकारी दी। सोशल मीडिया पर ये किस्सा वायरल हो गया। इसकी जानकारी जब अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना से फोन पर बात की और नवरत्न को लेकर आने के लिए कहा। पूर्व विधायक शनिवार को नवरत्न को लेकर पहुंचे। अखिलेश ने उससे बात की। पढ़ाई की इच्छा जताने पर अखिलेश ने खर्च वहन करने की घोषणा की। इसके बाद उसे खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed