फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Neighbor arrested in farmer's murder

Etawah News: किसान की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Neighbor arrested in farmer's murder
इटावा। मुगलपुरा गांव में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस हत्या की वजह जमीन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में 24 जनवरी की सुबह किसान लियाकत हुसैन का शव उसके निर्माणाधीन मकान के बाहर स्थित झोपड़ी में खून से लथपथ मिला था। किसान की पत्नी मीना बेगम की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि पड़ोसी छोटे उर्फ इरशाद का जमीन का विवाद लियाकत से चल रहा था। लियाकत ने जमीन पर स्टे लगवा दिया था। छोटे अपने परिवार के साथ ए तीन 167 न्यू कोंडली थाना अशोक नगर दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे 23 जनवरी को दिल्ली से ही अपना मोबाइल बंद करके मुगलपुरा गांव आया था। रात में उसने अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर झोपडी में जाकर किसान के सिर पर वार करके हत्या कर दी। कुल्हाड़ी को पास ही बंबा की ओर जाकर झाड़ियों में छुपा दिया था। घटना के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया था।

हत्यारोपी छोटे उर्फ इरशाद को चौबिया क्षेत्र के बनी हरदू मोड़ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed