फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   narsing staaph ne kaalee pattee baandhakar kiya virodh

नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Mon, 08 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
narsing staaph ne kaalee pattee baandhakar kiya virodh
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग एसोसिएशन व कंबाइंड एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से लंबित मांगों लेकर विरोध जताया। नर्सिंग स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांध कर काम किया।
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो 21 नवंबर से काम ठप कर हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनिवर्सिटी के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को प्रशासन से स्वीकृत भत्तों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया, जबकि शासन से तीन साल पहले आदेश आ गया था।
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ की प्रमुख मांगों में कैडर पुनर्गठन, एमएसीपी भर्तियां आदि हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी कई वर्षों से प्रशासन को लिखित रूप से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से नाराज नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयल व कंबाइंड एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने विवि कुलसचिव सुरेश शर्मा को पुन: पत्र से आठ नवंबर को काला फीता बांधकर और 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
साथ ही शासन व प्रशासन को इस बारे में अवगत करा दिया था। दोनों एसोसिएशन के अध्यक्षों ने कहा कि लंबित मांगें नहीं मानीं गईं, तो सभी कर्मचारी काम ठप करने के लिए तैयार हैं। हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।

इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष योगेश यादव, महामंत्री संतोष मौर्य, संयुक्त मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री धीरज कुमार, गणेश कुमार, अनुराग सिंह समेत तमाम नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed