फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   nagar palika workers gives warning of protest

मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 17 Oct 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
nagar palika workers gives warning of protest
इटावा। 11 सूत्री मांगें पूरी न होने पर राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उप्र के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को बैठक के दौरान इसकी रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका में हुई बैठक में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि पालिका कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण समय रहते कर देना चाहिए। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर तक 11 सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो शीघ्र बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नगर की सफाई व्यवस्था बाधित कर दी जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पालिका के स्थायी व आउटसोर्सिंग कर्मी काफी लंबे समय से मांगों को मनवाने के लिए पालिका प्रशासन से पत्राचार व व्यक्तिगत भेंटकर प्रयासरत है। पालिका प्रशासन की हठधर्मिता के कारण ये स्थिति है।
परिषद के शाखा महामंत्री सुनील वर्मा ने कहा कि अब आंदोलन ही रास्ता है। परिषद के शाखा उपाध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं हुआ है।

बैठक में कर्मचारी नेता रामकरन सिंह शाक्य, प्रमोद राजपूत, अनिल वाजपेई, आनंद शुक्ला, रामविलास यादव, महेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रशांत गौड़, जयंत शुक्ला, गोविंद सिंह हेला, राधा रमण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed