फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   nagar palika becomes highway in 6 months

छह माह में हाईटेक होगी नगर पालिका

Sat, 09 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 09 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
nagar palika becomes highway in 6 months
ईओ नगर पा‌लिका नीलम। - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका छह माह में हाईटेक हो जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए सभी कार्य ऑनलाइन शुरू हो जाएंगे। इस कार्ययोजना को लागू करने के लिए नगरपालिका ने वेबसाइट तैयार कर ली है। इसके शुरू होते ही कोई भी व्यक्ति घर बैठे प्रापर्टी टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के बारे में जानकारी हासिल कर लेगा। नगरपालिका ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरपालिका की वेबसाइट एनपीपी इटावा डाट इन तैयार हो चुकी है। अपडेट होने के बाद इसे  इंटरनेट पर सर्च किया जा सकेगा। छह माह बाद सभी लिखत पढ़त का कार्य आनलाइन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ये सुविधा मिलेगी
 कोई भी व्यक्ति घर बैठे नगरपालिका से संबंधित टैक्स के बारे में जानकारी कर सकेगा। लोग शिकायतें भी वेबसाइट पर दर्ज करा सकें गे। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को भी वेबसाइट पर डाउनलोड किया जाएगा। वेबसाइट पर नगरपालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यक्ष और सभासदों के नाम और मोबाइल नंबर भी होंगे। हाउस टैक्स, वाटर टैक्स की रसीद मिलने के बाद लोगाें का पैसा नगर पालिका में जमा हो गया है या देरी हो रही है, इसकी भी जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटोमेटिक डिवाइस से मिलेगी हाउस टैक्स की रसीद
टावा। जल्द ही नगरपालिका कर्मियों को एक-एक आटोमेटिक डिवाइस भी उपलब्ध कराई जाएगी। ये रोडवेज बस में टिकट बनाने वाली और विद्युत बिल बनाने वाली मशीन के जैसी होगी। नगर पालिका कर्मी घर-घर जाकर तुरंत ही टैक्स की वसूली कर रसीद जारी कर सकेंगे।


नाएंगे आदर्श नगर पालिका
इटावा। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि इटावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गृह जनपद है। इस नाते यहां की नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाएंगे। पूरे प्रदेश में इटावा के कार्यों को एक उदाहरण की तरह से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका ने स्वच्छता अभियान, ग्रीन इटावा क्लीन इटावा में भी कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed