फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   naee mandee mein aag se 12 dukaanen raakh

नई मंडी में आग से 12 दुकानें राख

Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
naee mandee mein aag se 12 dukaanen raakh
इटावा। फर्रुखाबाद रोड स्थित नई मंडी में रविवार की दोपहर करीब दो बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने मंडी परिसर में बंद दुकानों से आग की लपटें निकलते देखीं।
विज्ञापन

तत्काल अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। आनन फानन पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से 12 सब्जी आढ़तियों की दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आगजनी की घटना में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई है। आग की वजह बिजली की लाइन का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
रविवार की दोपहर दो बजे के बाद मंडी परिसर स्थित भूखंड नंबर एक पटरी पर इकबाल हुसैन एंड कंपनी की सब्जी आढ़त की दुकान से दुकान से धुआं उठने लगा, लेकिन आढ़ती कुछ समझ और कर पाते देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की उठती तेज लपटों ने आगे पीछे स्थित करीब 12 दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। मंडी में पानी की व्यवस्था न होने और आग की लपटें देख परेशान आढ़ती इधर-उधर से डिब्बों आदि में पानी लाकर आग बुझाने में लग गए।
इसी दौरान फ्रेंड़्स कालोनी थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ व फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ।
आग की चपेट में आईं ये दुकानें
नवीन मंडी स्थित भूखंड नंबर एक स्थित पुराना बस स्टैंड निवासी इकबाल हुसैन की दुकान में सबसे पहले आग लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इकबाल की दुकान के ऊपर से निकली स्ट्रीट लाइट की लाइन में शार्ट सर्किट होने से पहले धुआं निकला, इसके बाद आग गई।
देखते ही देखते इसी लाइन में हाजी मुमताज एंड कंपनी, बादशाह राजपूत एंड कंपनी, दिलासाराम फ्रू्ट, महाराज सिंह एंड कंपनी, धर्म फ्रू्ट एंड कंपनी, विजय सिंह एंड कंपनी, आरिफ एंड कंपनी, राम रहीम फ्रू्ट, मां दुर्गा आलू कंपनी, सालिग राम एंड कुशवाहा व गुलाम बारिश एंड कंपनी की दुकान में रखीं सब्जियों के अलावा बहीखाता, सब्जियों की क्रेट, तख्त समेत 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
क्षति का कराया जा रहा आकलन
दुकानों में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट समझा जा रहा है। आलू व प्याज की करीब आठ दुकानें आग की चपेट में आईं। आग से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
- रियाज, मंडी निरीक्षक
मंडी में फायर स्टेशन खोलने की मांग
नवीन मंडी स्थल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक दर्जन दुकानों में आग लगने से आग बुझाने के लिए दो फायर विकेट गाड़ियां जुटी, तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका।

आग की घटना पर प्रशासन से मांग करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने आग से हुए नुकसान का आकलन करा कर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
कहा कि नवीन मंडी परिसर में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन की व्यवस्था की जाए जिससे आग जैसी कोई घटना होने पर शीघ्र काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed