फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nadda asked for votes from house to house, distributed leaflets

नड्डा ने घर-घर मांगे वोट, बांटे पत्रक

Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nadda asked for votes from house to house, distributed leaflets
इटावा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को इटावा नगर की तंग गलियों में वोट मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने इटावा सदर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता भदौरिया को विजयी बनाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से अपील की।
करीब तीन घंटे की देरी से इटावा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले इटावा क्लब में प्रभावी मतदाताओं को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने होटल पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। वहां पर उनका पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत भी किया।
विज्ञापन

यहां पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद उन्होंने शहर के तकिया आजाद गान में घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने भाजपा को जिताने के लिए समर्थन मांगा और पत्रक भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहीसुद्दीन राईन, जिला महासचिव राबिया सुल्तान, महामंत्री सरदार मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अल्ताफ वारसी, महेवा से आए शमशुद्दीन, रहीश खां, मो. अनीस, नजाकत अली आदि शामिल रहे।
उधर, कटरा फतेह महमूद खां वार्ड के जैन मंदिर वाली गली में कड़ी सुरक्षा में प्रवेश करते ही बालकनी से लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घरों के दोनों ओर दरवाजों पर काफी देर से फूलों की थाली और फूल माला लेकर खड़ी महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
राधा नाम की महिला ने बताया पुष्पवर्षा के दौरान नड्डा जी को मिठाई नहीं खिला पाने का उसे अफसोस है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री शिवाकांत चैधरी, अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, वरिष्ठ नेता राम कुमार चौधरी, हरिनारायण बाजपेई, जितेंद्र जैन हैप्पी, ओम रतन कश्यप, विवेक रंजन गुप्ता, अशोक चौहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिरला शाक्य, गजेंद्र मिश्रा, अखिलेश कौशिक, अंशु दुबे, चंदन पोरवाल सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे।
सरकारों की उपलब्धियों का किया बखान
इटावा क्लब सभागार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को दोपहर 12 बजे आना था, लेकिन वह तीन घंटे की देरी से आए। प्रभावशाली मतदाताओं को बांधे रखने के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में भाजपा नेताओं ने अपनी बात रखी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पूर्व तक तीन घंटे तक भाजपा नेताओं ने प्रबुद्धजनों को मुख्य अतिथि के आने तक रोके रखने में सफल रहे।
कार्यक्रम को सदर विधायक व प्रत्याशी सरिता भदौरिया, भरथना सुरक्षित के प्रत्याशी सिद्धार्थ शंकर, दिलीप मिश्रा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र गुप्ता व डा. राजबहादुर यादव, अरविंद दीक्षित, विवेक रंजन गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. सुचित्रा श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुनेश बघेल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed