{"_id":"58a1f1d74f1c1b5833d84dc9","slug":"my-government-my-son-what-to-do","type":"story","status":"publish","title_hn":" अपनी सरकार-अपना बेटा,क्या कर सकते हैं: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सरकार-अपना बेटा,क्या कर सकते हैं: मुलायम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के साथ जसवंतनगर के सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को जसवंतनगर की सभा में सपा में चल रहे उतार चढ़ाव पर भी बोले। उन्होंने कहा कि उन्हें ही अपनी सरकार में कई बार जनहित के कार्यो को कराने के लिए दबाव बनाना पड़ा। ऐसे में वह क्या कर सकते हैं सरकार भी अपनी है और बेटा भी अपना। इस सबके बीच सपा के युवा कार्यकर्ता एक रहें और शिवपाल सिंह यादव को रिकार्ड मतों से जिताकर विरोधियों की जमानत जब्त कराएं।
जसवंतनगर के हिंदू विद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव सपा में चल रहे रार पर सीमित रहे। उन्होंने बातों ही बातों में सपा कार्यकर्ताओं को सिर्फ यह संदेश दिया कि कुछ भी हो समाजवादी पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों अपने हैं, एक होकर सपा को मजबूत करों। उन्होंने अपने शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि क्षेत्र से जितना जुड़ाव शिवपाल सिंह यादव का है उतना प्रदेश में और किसी नेता का नहीं इसलिए इसबार शिवपाल सिंह यादव को रिकार्ड जीत दिलाकर विरोधियों की जमानत जब्त करा दो। उन्होंने जनसभा स्थल को अपनी पुरानी यादों से जोड़ते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर व जनेश्वर मिश्र जैसे बडे़ बड़े नेता कभी उनके साथ इस मंच पर हुआ करते थे और जसवंतनगर से चुनने के बाद ही वह राजनीत के शिखर पर पहुंचे और अगर अपने ही लोग गड़बड़ी नहीं करते तो वह प्रधानमंत्री भी बन चुके होते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा रहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बने नहीं तो अभी तक भूतपूर्व हो चुके होते और राजनीत से भी दूर हो जाते। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर सीट पर उन्हें सात बार जीत मिली और इसके बाद शिवपाल सिंह यादव को भी क्षेत्र की जनता लगातार रिकार्ड जीत दिलाती आई है इसलिए इसबार पिछले रिकार्ड टूटने चाहिए और सपा प्रत्याशी की रिकार्ड मतों से जीत होनी चाहिए।