{"_id":"613ca6148ebc3e743c1e5492","slug":"murder-or-accident-poision-dead-etawah-young-women-etawah-news-knp6514689110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवती की मौत
विज्ञापन
मृतक डिंपल की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा मोहल्ले की युवती की शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने एक युवक पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन के विजयपुरा निवासी दिव्यांग राजेश कुमार की बेटी डिंपल (20) ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। परिवार में मां अंजली, छोटी बहन शीलू, तीन भाई शिवम, पिंटू और संदीप है। पिता ने बताया कि डिंपल गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे छोटी बहन शीलू के साथ ऑटो से जसवंत नगर के मिट्ठेपुर के नगला गंगा गांव निवासी फूफा भीमसेन के घर जाने के लिए निकली थी। छोटी बहन को फूफा के घर छोड़कर वह ऑटो चालक युवक के साथ लौट आई।
इसकी जानकारी फूफा भीमसेन ने परिजनों को दी। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डिंपल की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह परिजनों को एक युवक ने फोन कर बताया कि डिंपल सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती है। वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस पर परिजन सैफई गए। वहां ऑटो चालक और उसकी मां पहले से मौजूद थे। शाम को डिंपल की मौत हो गई। दादा रामनाथ का आरोप है कि ऑटो चालक युवक डिंपल को कांशीराम कॉलोनी के एक कमरे में ले गया और वहां जहर खिला दिया। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि डिंपल और साबितगंज निवासी युवक के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। डिंपल ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और युवक ऑटो चलाता था। डिंपल के दादा रामनाथ एआरटीओ के पास बनी कांशीराम कॉलोनी में रहते है। दादा के घर आवागमन के दौरान दोनों में नजदीकियां हुई थी। आरोप है कि युवक डिंपल को बहला-फुसलाकर अपने साथ कांशीराम कॉलोनी ले गया था। वहां उसने डिंपल को जहर दे दिया। इसके बाद वह उसको अस्पताल ले गया था।
डिंपल की तबीयत बिगड़ने पर युवक ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि युवक ने डिंपल को अपनी पत्नी बताकर अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी नहीं हुई थी। डिंपल अविवाहित थी। घर के सदस्यों का अच्छे से ख्याल रखती थी।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर घटना के बारे में बताता पिता। संवाद- फोटो : ETAWAH