फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   murder case against 4 accused

Etawah News: चार के खिलाफ युवक की गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder case against 4 accused
बसरेहर। टेलीफोन एक्सचेंज के सीवर टैंक में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक नौ मार्च से लापता था और 13 मार्च को शव मिला था।
विज्ञापन

चौबिया के गांव बारालोकपुर निवासी सचिन नौ मार्च को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने 10 मार्च को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और तलाश में जुटे रहे। 13 मार्च को गांव में ही बंद पड़े टेलीफोन एक्सचेंज के सीवर टैंक में सचिन का शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गांव के चार लोगों से झगड़ा होने की बात कही थी। पुलिस जांच में जुटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला था कि युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इसके बाद मृतक के पिता अशोक ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोविंद हरी वर्मा ने बताया की नौ मार्च की शाम को सचिन के साथ गांव के ही संतोष शाक्य, रामनरेश, ऊदल व रनवीर सिंह निवासीगण बरालोकपुर की कहासुनी हुई थी। गांव के लोग इसके गवाह हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed