फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Munnabhai again caught in high school examination

हाईस्कूल की परीक्षा में फिर धरा गया मुन्नाभाई

Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Munnabhai again caught in high school examination
इटावा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को एक और मुन्ना भाई पकड़ा गया। भरथना क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा में डीआईओएस ने दूसरे की परीक्षा देते किशोर को पकड़ा। इसके पहले 28 मार्च को प्रहलाद स्मारक इंटर कॉलेज चौपला मूंज में हाईस्कूल में चित्रकला की परीक्षा में किशोर दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह और डीआईओएस राजू राणा के अलावा अन्य अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बलबंत महाराज सिंह इंटर कॉलेज नगला विधी, साम्हों में हाईस्कूल के छात्र के स्थान पर दूसरे किशोर को विज्ञान विषय की परीक्षा देते हुए पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक ने भरथना थाने में किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट के शिक्षाशास्त्र व मनोविज्ञान की परीक्षा थी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 2126 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटमीडिएट जीवविज्ञान एवं गणित विषय की परीक्षा में 847 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 2973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दल प्रभारी प्रधानाचार्य बबीता ने रामश्री इंटर कालेज बदभद्रपुर केंद्र, असित इंटर कालेज बीना, जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैंवरा का निरीक्षण किया। सचल दल प्रभारी विजय सिंह यादव, धर्मेन्द्र सिंह, नीता कटारिया, राजेश कुमार दीक्षित ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed