{"_id":"5dc0609b470bca02f459a06f7ddc996a","slug":"multi-crore-construction-approval-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के निर्माण कार्यों को 10 मिनट में मिली हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के निर्माण कार्यों को 10 मिनट में मिली हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को मात्र दस मिनट तक चली बैठक में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्याें तथा सामान खरीद को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद सभासद सुनील यादव की मां के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई और बैठक का समापन कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी/एडीएम ज्ञानेंन्द्र सिंह समेत ज्यादातर सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवसृजित पुलिस थाने तथा आवासीय भवन बनाने के लिए भूमि संख्या 795 रकवा 2.00 एकड़ प्रदान की गई है। प्रशासन की ओर से भूमि मांगी गई थी। इसी प्रकार चौगुर्जी में इंटेलीजेंस ऑफिस के लिए भूमि संख्या 331 क्षेत्रफल 640 वर्गमीटर प्रदान की गई है।
विज्ञापन
भूमि उपलब्ध कराने की मांग केंद्र सरकार की ओर से की गई थी। जलकल विभाग के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने की खातिर 122.93 लाख रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा टिक्सी टैंपल चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने, कालीवाह मंदिर एवं श्मशान घाट पर चहारदीवारी निर्माण को भी बोर्ड ने मंजूरी दी।
शहर की प्रकाश व्यवस्था के लिए 35 लाख रुपये की लागत से सोडियम लाइट खरीदने को भी बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी। राजस्व विभाग के वादों में प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए श्रीकृष्ण चतुर्वेदी, पूरनसिंह चौहान को अधिवक्ता नियुक्ति किया गया है।