{"_id":"62336e0e9679942d846f68cb","slug":"mulayam-akhilesh-reaches-saifai-today-there-will-be-a-holi-of-flowers-etawah-news-knp6862093191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम अखिलेश सैफई पहुंचे, आज होगी फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम अखिलेश सैफई पहुंचे, आज होगी फूलों की होली
विज्ञापन
सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। सियासत में तमाम व्यस्तता के बाद भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव त्योहार अपनों के बीच मनाते हैं। इस बार भी होली सैफई में मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दोपहर हवाई पट्टी पर उतरकर इटावा स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाम पांच बजे लखनऊ से पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ सैफई पहुंचे। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव तीन दिन से इटावा में ही हैं।
दो साल तक कोरोना की लहर के कारण सैफई में आयोजित होने वाली होली की रंगत फीकी हो गई थी। विधानसभा चुनाव के बाद भले ही सरकार बनाने में सपा नेतृत्व विफल रहा हो, लेकिन सैफई की होली की रंगत बरकरार रहेगी।
रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल को समर्थकों ने सजा दिया है। विजय शाक्य सहित कई प्रमुख लोगों ने पंडाल की साफ सफाई कराने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की हैं। यहां फूलों की होली के अलावा फाग गायन की तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि सैफई गांव की प्रसिद्ध होली नेताजी मुलायम सिंह यादव के आवास पर करीब चार दशक से होती आई है। इस बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर बड़े स्तर पर होली का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस बार की होली में पूरे परिवार के साथ एक साथ मंच पर नजर आएंगे।