{"_id":"454534645d1a1078454ee0cab88e0ee5","slug":"mp-brought-out-the-achievements-of-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने गिनाईं एक वर्ष की उपलब्धियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने गिनाईं एक वर्ष की उपलब्धियां
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव सुशासन तथा विकास के एजेंडे पर लड़ा था। आज केंद्र सरकार इन्हीं मुद्दों को लेेकर आगे बढ़ रही है। विकास क ो अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
नारायण बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने इटावा तथा जसवंतनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए वनबंधु कल्याण योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन
मुंबई में बाबा साहब स्मारक के लिए जमीन आवंटित की गई है। सुकन्या, अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसके अलावा एक साल के भीतर एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आना भी केंद्र सरकार की उपलब्धि है। विश्व पटल पर आज भारत एक मजबूत देश के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
संगठनात्मक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय समितियों को मजबूत कर लिया जाए तो भाजपा कभी पिछड़ नहीं सकती। जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक दुबे ने भी विचार रखे।
इस दौरान डा. रमाकांत शर्मा, राजबहादुर यादव, राजेंद्र गुप्ता, सावित्री कठेरिया, बीरेंद्र बघेल, प्रवीन पचौरी, केदार दीक्षित, प्रदीप अग्रवाल, राशिद अंसारी, सतेंद्र राजपूत, ओम प्रकाश शाक्य, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।