{"_id":"6ac92ea797ac27cf3400fb48","slug":"motorcyclist-killed-ward-boy-injured-in-collision-with-pickup-truck-etawah-news-c-216-1-etw1015-151154-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, वार्ड बॉय घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, वार्ड बॉय घायल
Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18:: महेश शाक्य। फाइल फोटो
भरथना। मल्होसी नहर पुल की पटरी पर नगला मुलु के सामने बृहस्पतिवार देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद गंभीर हालत में परिजन एक युवक को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल वार्ड बॉय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के मल्हौसी गांव निवासी महेश शाक्य (37) बृहस्पतिवार को अपने ट्रैक्टर से किराये पर धान लेकर भरथना मंडी गए थे। मंडी में ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद वह गांव के ही अखिलेश (34) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अखिलेश जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात हैं। शाम को दोनों नगला मुलु के सामने नहर पुल की पटरी पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन महेश को गंभीर हालत में निजी वाहन से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई महाराज सिंह ने बताया कि महेश के पास अपना ट्रैक्टर था। वह ट्रैक्टर से किराये पर धान ढोने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को भी वह धान लेकर मंडी गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। महेश के परिवार में पत्नी राधा देवी, बेटी कृतिका और जुड़वां बेटे दीपेंद्र व त्रिवेंद्र हैं।
घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।