{"_id":"6251d5348d0e0b2b3f1172fc","slug":"mother-s-court-opened-after-two-years-devotees-happy-etawah-news-knp6903246170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद खुला मां का दरबार, श्रद्धालु खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद खुला मां का दरबार, श्रद्धालु खुश
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। कोरोना महामारी के कारण दो साल नवरात्र में बंद रहे बीहड़ के ब्रह्माणी मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मेले में अच्छी बिक्री से दुकानदार खुश हैं। 2000 से ज्यादा झंडे माता को चढ़ाए जा चुके हैं। यह दो दशक में झंडे चढ़ाने का रिकार्ड बन गया है।
मेले में इटावा के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, भिंड, ग्वालियर से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। महिलाएं तथा पुरुष झंडों के साथ दडवंत होते हुए मां के दरबार मे पहुंचकर मन्नतें मांग रहे हैं। कोरोना के चलते दो साल जो भक्त झंडे नहीं चढ़ा पाए थे, वह भी झंडा चढ़ाने पहुंच रहे हैं।
ग्राम बैदपुरा के रामौतार शिवहरे ने बताया कि 1976 से प्रसाद दुकान लगा रहे हैं। इस बार सबसे अधिक बिक्री हो रही है। एक दशक से मिठाई की दुकान लगाते आ रहे रामकिशन ने कहा कि बहुत अच्छी दुकानदारी हो रही है।
विज्ञापन
बाह के गिरीश चन्द्रंका कहना है कि समोसा, जलेबी भी खूब बिक रहे हैं।