{"_id":"64ac4f55d644cf8c03035ae4","slug":"mother-and-eight-month-old-child-died-due-to-electrocution-etawha-news-c-216-1-etw1002-439-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: करंट लगने से मां व आठ माह की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: करंट लगने से मां व आठ माह की मासूम की मौत
Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी गोद में मौजूद आठ माह की बेटी की भी जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बजीरपुर गांव निवासी ऋषि बसरेहर कस्बे में एक खाद-बीज भंडार की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर ऋषि दुकान और पिता राजेंद्र और मां उर्मिला खेत पर गए थे। पत्नी रानी (25) और आठ माह की बेटी परी घर पर अकेले थे। दोपहर करीब एक बजे रानी पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाने पहुंची। तार लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। इस पर वह गोद में लिए बेटी को लेकर जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ीं। थोड़ी देर बाद खेत से घर पहुंची सास उर्मिला को गेट खुला मिला। अंदर पहुंचने पर बहू और पोती को अचेत पड़ा देखकर बिलखने लगी। सूचना पर ऋषि और अन्य परिजन पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। दोनों को परिजन सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने रानी और आठ माह की मासूम परी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।