{"_id":"6a19e0f5f5265fe58c05bd35","slug":"mother-and-daughter-killed-in-car-crash-on-expressway-etawah-news-c-216-1-etw1002-143614-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
फोटो 30:::कुसुम की फाइल फोटो।
फोटो 31:::अंजलि की फाइल फोटो।
फोटो 32:::कुदरैल चौकी में खड़ी बस। स्रोत यूपीडा
- सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही थी स्लीपर बस
- लघुशंका के लिए उतरीं मां-बेटी, अंधेरे में डिवाइडर पर पहुंचने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के लघुशंका के लिए उतरीं मां-बेटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम कराया है।
सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस शुक्रवार सुबह करीब चार बजे थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 128.9 खरगपुर सरैया गांव के पास यात्रियों को लघुशंका कराने के लिए रुक गई थी। बस में सवार कुसुम (50) व उनकी पुत्री अंजलि (13) निवासी गांव खोजपुर, जनपद सिद्धार्थनगर बस से टायलेट के लिए उतरीं और अंधेरा होने से दिशा भूलने पर वह डिवाइडर की तरफ चली गईं। इस दौरान पीछे से आ रही कार ने मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना ऊसराहार पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान हर्ष पांडे निवासी ग्राम दावतपुर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। कार को पुलिस ने एक्सप्रेसवे चौकी कुदरैल खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
सीओ आरडी मौर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यदि बस चालक यात्रियों को किसी टोल प्लाजा अथवा सुरक्षित स्थान पर उतारता तो यह हादसा टाला जा सकता था। अंधेरा अधिक होने से दिशा भूलने हादसा हुआ। दुर्घटना के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा है।