फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   More than half of the students not appear in entrance examinations

आधे से ज्यादा ने प्रवेश परीक्षा से किनारा किया

Sun, 14 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
More than half of the students not appear in entrance examinations
राजकीय आश्रम पद्धति के स्कूलों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को हुई परीक्षा में आधे से अधिक आवेदनकर्ता नदारद रहे। बताया जाता है कि गत दिनों  कांधनी के मंडलीय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में एक छात्र की मौत और आधा दर्जन छात्रों के बीमार पड़ने की वजह से परीक्षार्थी कम आए हैं। यहां स्थित दो विद्यालयों के कक्षा छह में प्रवेश के लिए 764 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे लेकिन इनमें से सिर्फ 250 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा तीन सेंटरों पर कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 7 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 31 मार्च प्रवेश लेने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन


जिले में समाज कल्याण विभाग से कांधनी और नगला हीरालाल स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित हैं। इन दोनों विद्यालयों में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसके लिए शहर के तीन विद्यालयों जीजीआईसी, इस्लामियां इंटर कालेज और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल आलमपुर हौज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। प्रवेश के लिए बीपीएल श्रेणी के परिवारों के बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिले भर से कुल 764 आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन इनमें से सिर्फ 250 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। संत विवेकानंद स्कूल आलमपुर हौज में 99, जीआईसी में 86 और इस्लामियां इंटर कालेज में महज 65 छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन


रविवार को यह प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के मध्य हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्त ने परीक्षा केंद्राें पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उनका भी मानना रहा कि पिछले दिनों कांधनी में घटे घटनाक्रम का असर इस प्रवेश परीक्षा में आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति पर रहा है। इसके अलावा यह भी संभव है कि कई परिवार अपने बच्चों को शहर में नहीं भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों विद्यालयों में सिर्फ 30-30 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। लिहाजा 250 प्रवेशार्थियों की जिला स्तर पर मेरिट बनेगी। उसमें से आरक्षण के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसी मेरिट सूची मंडल व राज्य स्तर पर बनाई जाएगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत ओबीसी और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं लिए जाएंगे।


 इसमें 85 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र और 15 प्रतिशत अर्बन क्षेत्र के छात्र छात्राएं रखे जाएंगे। यदि किसी वर्ग में अपेक्षित संख्या में प्रवेशार्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो मंडल व राज्यस्तर की सूची से प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था है। मंडल व राज्य स्तर पर भी मेरिट सूची बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed