{"_id":"602ea8d38ebc3ee9584b184c","slug":"moradabad-beat-delhi-by-three-wickets-etawha-news-knp6126917186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
मुसीब अहमद को मैन ऑफ द मैच देते ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। इटावा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व खिलाड़ी मो. जाहिद राईन की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया राईन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी का दूसरा मैच गुरुवार को मुरादाबाद और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 159 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अभय प्रताप ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। मुरादाबाद के मुसीब खान और शिखर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने ुमुसीब की 40 गेंदों पर 62 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत डेढ़ ओवर पहले ही तीन विकेट से जीत हासिल कर ली। दिल्ली के हेमांग को चार विकेट मिले। मुसीब को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
समापन अवसर पर ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान, चेयरमैन इरशाद मेव, सचिव जावेद अख्तर, इरफान राईनी, अजीत सिंह, आशुतोष त्रिवेदी, शशांक पाठक, अकरम खान, जीतू यादव आदि रहे। संयोजक जावेद अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मुरादाबाद व बनारस के बीच मुकाबला होगा।